Posts

Showing posts from March, 2026

लेख संख्या 1 चुभता हुआ सत्य - क्यों भीलवाड़ा या आस-पास का व्यक्ति बाहर जाकर ज्यादा कमाता है?’’ सम्पत शर्मा सम्पादक श्रेष्ठ शिक्षा न्यूज मो. 8005609329

Image
 आजकल का प्रसंग - लेख संख्या 1 चुभता हुआ सत्य - क्यों भीलवाड़ा या आस-पास का व्यक्ति बाहर जाकर ज्यादा कमाता है?’’  सम्पत शर्मा सम्पादक श्रेष्ठ शिक्षा न्यूज मो. 8005609329  यह लेख थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा, लेकिन सच्चाई अक्सर चुभती ही है। हम बात कर रहे हैं भीलवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों की, जहाँ के लोग मेहनती तो बहुत हैं, लेकिन अक्सर अपने ही वातावरण के कारण आर्थिक रूप से पीछे रह जाते हैं। पहला है ’’काम की जगह सामाजिकता भारी पड़ जाती है’’ हमारे क्षेत्र में जिमण (भोज), रातीजगा, गांव बाहर रोटी, रसोई और छोटे-छोटे सामाजिक कार्यक्रमों की भरमार है। हर व्यक्ति इन कार्यक्रमों में शामिल होना अपनी जिम्मेदारी समझता है। वहीं जब यही व्यक्ति गुजरात या महाराष्ट्रं जाता है, तो उसका पूरा ध्यान केवल कमाने पर होता है। वह हर कार्यक्रम में भाग लेने के बजाय, अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देता है।  ’’समय की कीमत समझ में आती है बाहर जाकर’’ भीलवाड़ा में मौसम में कभी (सर्दी, गर्मी, लू) के कारण काम की गति प्रभावित होती है। कई बार लोग मौसम का बहाना बनाकर काम टाल देते हैं। लेकिन बाहर रहने वाला व्यक्तिः ’ 1...